Rajasthan Nikay Chunav Results 2026: राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजे आज, कुछ देर में शुरू होगी मतगणना
Read at India Today1 outlet covered this
Rajasthan Nikay Chunav Results 2026: राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजे आज, कुछ देर में शुरू होगी मतगणना
How outlets told it

शरत कुमार | नई दिल्ली | 14 सितंबर 2026, 9:49 AM IST Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live Updates: राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे आने लगे हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और शुरुआती नतीजों में बीजेपी बड़ी जीत दर्ज करती नजर आ रही है. वहीं, कांग्रेस भी ठीक-ठाक प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है. राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है. (Photo-ITG) राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) के लिए दो चरणों में निकाय चुनाव कराए थे. अब इनके नतीजों का ऐलान होने लगा है जिसमें बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही है.
9 सितंबर 2026 को पहले चरण के चुनाव कराए गए थे. इस दौरान 162 निकायों के लिए मतदान हुआ था. इसके बाद 11 सितंबर 2026 को दूसरे चरण में 147 निकायों के लिए मतदान कराए गए. इस चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे राज्य के प्रमुख नगर निगम शामिल थे.
दोनों चरणों को मिलाकर कुल 10,167 वार्डों के लिए वोट डाले गए. अब सोमवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद 21 सितंबर 2026 को महापौर (मेयर), नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.
राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजे से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स के लिए यहां बने रहे.. 9:41 AM (14 मिनट पहले) Rajasthan Municipal Election Result Live: 12 में से 8 नगर निगमों पर AAP जीती Posted by :- Darakhshan राजस्थान नगर निकाय के 1707 सीटों के नतीजों से पर्दा उठ चुका है. 708 सीटों पर BJP, 613 सीटों पर कांग्रेस और 386 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. वहीं, 12 में से 8 नगर निगमों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है. 9:36 AM (19 मिनट पहले) Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: 7 में से 6 नगर निगमों पर बीजेपी आगे Posted by :- Darakhshan राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों में राज्य के 8 प्रमुख नगर निगमों में बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 8 में से 6 नगर निगमों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है, जबकि 2 नगर निगमों में कांग्रेस आगे चल रही है. नगर निगमों के रुझान: जयपुर: बीजेपी 59 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जोधपुर: कांग्रेस को बढ़त हासिल है, जहां कांग्रेस 16 और बीजेपी 11 सीटों पर आगे है. अजमेर: कांग्रेस आगे चल रही है, जहां कांग्रेस को 15 और बीजेपी को 12 सीटें मिली हैं. उदयपुर:बीजेपी को बढ़त है, जहां बीजेपी 8 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है. पाली: बीजेपी आगे है, जहां बीजेपी 11 और कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. भरतपुर: बीजेपी को बढ़त हासिल है, जहां बीजेपी 5 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है. अलवर: बीजेपी 4 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है. भीलवाड़ा: बीजेपी 4 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. 9:10 AM (45 मिनट पहले) Rajasthan Nikay Chunav 2026: 7 नगर निगमों में 3 पर बीजेपी आगे Posted by :- Darakhshan राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के शुरुआती रुझानों में राज्य के 7 नगर निगमों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक तीन नगर निगमों में बीजेपी और तीन में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, जबकि एक नगर निगम में दोनों दलों के बीच बराबरी का मुकाबला है. नगर निगम वार रुझान: जयपुर: बीजेपी को बढ़त हासिल है. यहाँ बीजेपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है. पाली: बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. भीलवाड़ा: बीजेपी को बढ़त है. यहाँ बीजेपी 4 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है. अजमेर: कांग्रेस बढ़त में है. अजमेर में कांग्रेस को 15 और बीजेपी को 12 सीटें मिली हैं. जोधपुर: कांग्रेस को बढ़त मिली है. यहाँ कांग्रेस 6 और बीजेपी 4 सीटों पर आगे है. उदयपुर: कांग्रेस आगे चल रही है. यहाँ कांग्रेस को 4 और बीजेपी को 3 सीटों पर बढ़त प्राप्त है. अलवर: दोनों मुख्य दलों के बीच कांटे की टक्कर है, जहाँ बीजेपी और कांग्रेस दोनों 4-4 सीटों पर बराबर चल रही हैं. 8:54 AM (एक घंटा पहले) Rajasthan Municipal Election Result Live: 309 सीटों के नतीजे जारी Posted by :- Darakhshan राजस्थान नगर निकाय के 309 सीटों के नतीजे जारी हो गए हैं. इनमें से 163 सीटों पर BJP की जीत हो गई है. कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि 43 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 70.01% मतदान, कहीं EVM में खराबी तो कहीं झड़प 8:42 AM (एक घंटा पहले) Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: 177 सीटों के नतीजे जारी Posted by :- Darakhshan राजस्थान नगर निकाय के 177 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं. 92 सीटों पर BJP की जीत हुई है, जबकि 58 सीटों पर कांग्रेस और 27 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. 8:34 AM (एक घंटा पहले) Rajasthan Nikay Chunav Results Live: बीजेपी की 62 सीटों पर जीत Posted by :- Darakhshan उदयपुर के वार्ड नंबर- 33 पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. इस वार्ड से बीजेपी के जतिन श्रीमाली विज जीत गए हैं. अब तक बीजेपी का 62 और कांग्रेस का कब्जा हो गया है. वहीं 33 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. 8:24 AM (एक घंटा पहले) Udaipur Nikay Chunav: उदयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 1 पर कांग्रेस की जीत Posted by :- Darakhshan उदयपुर नगर निगम के नतीजे सामने आने लगे हैं. उदयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के संजय शर्मा ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं, बाड़मेर वार्ड नंबर 2 में बीजेपी की जीत हुई है. बीजेपी यहां 534 वोटों से विजयी हुई है. इसके अलावा भीनमाल नगर पालिका में 2 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है. 8:20 AM (एक घंटा पहले) Rajasthan Nikay Chunav 2026: जैसलमेर और सीकर में एक-एक सीट पर निर्विरोध जीतीं बीजेपी-कांग्रेस Posted by :- Darakhshan सीकर नगर परिषद और जैसलमेर नगर परिषद की एक-एक सीट पर भी कांग्रेस निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं, झालावाड़ में 1 सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी का कब्जा है. 8:18 AM (एक घंटा पहले) Rajasthan Nikay Chunav Results 2026: पुष्कर में 12 सीटों पर निर्विरोध जीती बीजेपी Posted by :- Darakhshan राजस्थान के 309 नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इनमें 77 सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत का ऐलान हो चुका है. पुष्कर नगर परिषद में 12 सीटों पर बीजेपी और 10 सीटों पर कांग्रेस ने निर्विरोध जीत दर्ज की है. 8:09 AM (एक घंटा पहले) Rajasthan Municipal Election Result Live: अलवर के दो वार्डों में निर्विरोध जीते प्रत्याशी Posted by :- Darakhshan राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के बीच अलवर जिले की खेरली नगरपालिका में दो वार्डों में प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. खेरली नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 17 में दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए हैं. (इनपुट- हिमांशु शर्मा) 7:35 AM (2 घंटे पहले) Rajasthan Nikay Chunav Live: 309 शहरी निकायों के चुनाव परिणामों का ऐलान आज Posted by :- Darakhshan राजस्थान में आज 10 नगर निगमों के साथ 309 शहरी निकायों के चुनाव परिणाम भी आएंगे. इसके लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी. 7:11 AM (2 घंटे पहले) Rajasthan Nikay Chunav Results Live: रिसॉर्ट्स में बंद कांग्रेस-बीजेपी उम्मीदवार Posted by :- Darakhshan राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजों से पहले राजनीतिक पार्टियां सतर्क हो गई हैं. हार्स ट्रेडिंग के डर से बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों को अजमेर, पुष्कर और जयपुर के रिसॉर्ट्स में ठहराया हुआ है. 7:09 AM (2 घंटे पहले) Rajasthan Nikay Chunav Results: सीकर के 14 जिलों का फैसला आज Posted by :- Darakhshan सीकर जिले के 14 निकायों में आज मतगणना होनी है. सुबह 8 बजे से अलग-अलग जगह पर मतगणना शुरू हो जाएगी. आज जिले के 495 वार्ड के पार्षद के आगे नतीजे आने हैं जिससे 1767 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा.
