Cinema and entertainment · 1 outlet covered this

'मिर्जापुर द मूवी' का इफेक्ट, वेम्बली स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ ने गाया 'सांसों की माला' गाना, 90 हजार फैंस झूमे

How outlets told it

India Today639h ago

'मिर्जापुर द मूवी' का इफेक्ट, वेम्बली स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ ने गाया 'सांसों की माला' गाना, 90 हजार फैंस झूमे

Read at India Today
'मिर्जापुर द मूवी' का इफेक्ट, वेम्बली स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ ने गाया 'सांसों की माला' गाना, 90 हजार फैंस झूमे
Photo: India Today

फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का एक गाना 'सांसों की माला' खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस बीच पंजाबी संगीत जगत के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने लंदन के प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में इस गाने पर परफॉर्म किया. X दिलजीत दोसांझ ने लूटी महफिल (Photo: Instagram/ Team Diljit Dosanjh) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का खुमार इस समय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की शानदार कमाई के साथ-साथ इसका रीक्रिएटेड गाना 'सांसों की माला पे' भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने की दीवानगी का आलम यह है कि पंजाबी संगीत के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ भी खुद को इसे गाने से रोक नहीं पाए. दरअसल लंदन के ऐतिहासिक वेम्बली स्टेडियम में आयोजित अपने लाइव कंसर्ट के दौरान दिलजीत ने जब इस क्लासिक कव्वाली को अपनी आवाज दी, तो वहां मौजूद करीब 90 हजार दर्शक झूम उठे. दिलजीत की इस पावरफुल परफॉर्मेंस ने न सिर्फ स्टेडियम का माहौल पूरी तरह बदल दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वेम्बली स्टेडियम में दिखा ऐतिहासिक नजारा 90,000 लोगों की क्षमता वाला लंदन का वेम्बली स्टेडियम फैंस से पूरी तरह खचाखच भरा हुआ था. हर कोई दिलजीत दोसांझ की दमदार स्टेज परफॉर्मेंस देखने पहुंचा था. जब दिलजीत ने मंच पर कदम रखा और 'सांसों की माला' गाना शुरू किया, तो पूरा स्टेडियम रोशन हो उठा. दर्शकों ने अपने फोन की फ्लैशलाइट्स ऑन कर लीं, जिससे पूरा वेन्यू एक चमकते हुए समंदर जैसा नजर आने लगा.

नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि दिलजीत की यह लाइव परफॉर्मेंस महान संगीतकार उस्ताद नुसरत फतेह अली खान साहब को एक सच्ची श्रद्धांजलि साबित हुई. गाने के दौरान दिलजीत की आवाज में जो जोश और रूहानी जज्बात थे, उसने वहां मौजूद हर शख्स को बांधकर रख दिया.

परफॉर्मेंस के वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गए और फैंस इस बात की लगातार तारीफ कर रहे हैं कि कैसे इस ट्रिब्यूट ने उन्हें रोमांचित कर दिया. सोशल मीडिया पर एक फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जब 90,000 लोगों ने दिलजीत दोसांझ के साथ 'सांसों की माला पे' गाया.' सम्बंधित ख़बरें

'मिर्जापुर द मूवी' के क्लाइमैक्स में भरा नया रंग अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'मिर्जापुर' में इस कल्ट क्लासिक कव्वाली को नए अंदाज में रीक्रिएट किया गया है. फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में इस्तेमाल हुए इस गाने को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. इस नए वर्जन को गायक मधुर शर्मा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका म्यूजिक हनीस तनेजा ने तैयार किया है. इसके क्रेडिट्स में मूल गायक नुसरत फतेह अली खान का नाम भी शामिल है.

फिल्म के इसी ट्रेंडिंग ट्रैक का जादू अब दिलजीत दोसांझ पर भी देखने को मिला, जिसे उन्होंने अपने कॉन्सर्ट टूर में गाकर इस गाने की लोकप्रियता को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें